झारखंड आंदोलनकारियों ने जताई नाराजगी
गिरडीह, जून 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों को पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिला है। पेंशन की आस में सभी झारखंड आदोलनकारी लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। अपनी पेंशन की आस को लेकर गुरुवार को भी कई झारखंड आदोलनकारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। आंदोलनकारियों में हलधर राय, शोभा हेम्ब्रम, बगान मरांडी, गोविन्द हांसदा, शिवलाल हेम्ब्रम, सीतालाल हांसदा, टुपका टुडू समेत कई आंदोलनकारियों ने कहा कि पेंशन के लिए वे लगातार अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें कोई न कोई छोटी - छोटी त्रुटि बताकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, 515 आवेदनों में अधिकांश का निपटारा समय रहते उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.