झारखंड आंदोलनकारियों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार दे सरकार दे : पुष्कर
चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सरकार सम्मान दे और समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार देने का काम करें। आज झारखंड आंदोलनकारी दो जून की रोटी के लिए मोहताज है, मजबूर का जीवन जीने को विवश है,आर्थिक तंगी में जीने के लिए मजबूर हैं। वे बुधवार को झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान पहचान व स्वाभिमान की रक्षा के सवाल को लेकर अपने चक्रधरपुर एवं चाईबासा दौरे के क्रम में उर्दू लाइब्रेरी के पास सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के लोगों को मोहर्रम की मुबारकबाद देने एवं झारखंड आंदोलनकारियों से मिलने के क्रम में उक्त बातें कहीं। मौके पर वरीय झारखंड आंदोलनकारी मानसिंह बंकिरा, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ओडिशा के प्रभारी अमीर हसन, सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.