रांची, दिसम्बर 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारियों को सीओ समरेश सिंह भंडारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है, जिनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सम्मान पानेवालों में हीरालाल दास, अनिल किशोर महतो, रामदयाल महतो, हलधर महतो, दिलीप सेठ, विजय सिंह मानकी, सुकूवा महतो, भोला महतो, सनमनी देवी, अशोक महतो, राजकुमार गुप्ता और जगदीश गुप्ता सहित कई आंदोलनकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...