जामताड़ा, जुलाई 2 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी के बच्चों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, 50000 रुपए आंदोलनकारी को पेंशन की राशि, सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार अब तक नहीं दिया गया है। और ना हीं दिशोम गुरू शिबू सोरेन को अब तक गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर सर्वोच्च झारखंड आंदोलनकारी का सम्मान नहीं दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त बातें गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने गुरुवार को आयोजित बैठक में कही। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक गुरुवार को दुमका रोड स्थित देवी भारती लॉज में की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो शामिल हुए।

बैठक की मुख्य बातें बैठक के दौरान सरकार द्वारा आंदोलनका...