हजारीबाग, अप्रैल 5 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति, जिला समिति हजारीबाग ने राज्य सरकार से आंदोलनकारियों के लिए सम्मानजनक पेंशन और अन्य सुविधाएं जल्द लागू करने की मांग की है। समिति के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं जिला सचिव संजय गुप्ता ने इस संबंध में 4 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2000 में झारखंड राज्य गठन से पहले आंदोलनकारियों ने गुरुजी के नेतृत्व में संघर्ष किया, जेल गए और लाठियां खाईं, तब जाकर अलग राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद आज भी आंदोलनकारी उपेक्षा के शिकार हैं। समिति ने सरकार से मांग की है कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड आंदोलनकारियों को भी विशेष सुविधाएं दी जाएं। प्रमुख मांगों में सामान्य पेंशन लागू करना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.