झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान, पहचान, नियोजन और पेंशन की मांग
लोहरदगा, अगस्त 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष के आवासीय परिसर में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलनकारियों के सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन समेत अन्य अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सरकार से आंदोलनकारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेने की मांग की गई। केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत ने कहा कि दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलनकारियों की भी प्रमुख जिम्मेदारी है। सरकार को आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए。
बैठक में चर्चा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.