आदित्यपुर, मई 21 -- चांडिल। राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन के अलावा एक-एक अबुआ आवास दे। ताकि झारखंड आंदोलनकारियों को सही सम्मान मिल सके। यह बातें झारखंड आंदोलनकारी अधिकार समिति के संयोजक सह झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम ने चांडिल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड आंदोलन में अपने जीवन का लंबा समय देकर आंदोलन को तेज करने वाले वैसे सभी आंदोलनकारियों जिनको आयोग द्वारा चिन्हित कर प्रमाण पत्र तो दिया गया। लेकिन सरकारी लाभ एवं सुविधाएं नहीं दी गई है। चिन्हित किए गए या जो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार पेंशन की सुविधा और अबुआ आवास दे। इस संबंध में जल्द ही समिति आयोग से मिलकर अपनी बातों को रखेगी। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी महेंद्र महतो, हाड़ी राम सोरेन भी मौजूद...