झारखंड आंदोलनकारियों को मिली तीन माह की पेंशन
धनबाद, जून 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता । तीन माह से पेंशन का इंतजार कर रहे धनबाद में रहने वाले झारखंड आंदोलकारियों को बकाया पेंशन मिल गई है। हिन्दुस्तान अखबार ने बोले धनबाद के 11 जून के अंक में झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन नहीं मिलने की खबर प्रकाशित की थी। जिला प्रशासन ने इसपर संज्ञान लेते हुए पेंशन का भुगतान कर दिया। झारखंड सरकार की ओर से अलग राज्य के आंदोलनकारियों को हर माह 3500-4500 रुपए की सम्मान राशि दी जाती है। धनबाद के आंदोलनकारियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली थी। आंदोलनकारी पेंशन राशि के इंतजार कर रहे थे। एक आंदोलनकारी का तीन माह में लगभग साढ़े दस हजार रुपए का बकाया था। झारखंड आंदोलनकारी जगत महतो ने पेंशन की राशि मिलने पर हिन्दुस्तान अखबार और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग आंदोलनकारियों को पेंशन के भरोसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.