गिरडीह, अप्रैल 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल कार्यालय में बुधवार को सादे समारोह का आयोजन कर झारखंड आंदोलन के चार आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी के द्वारा चार झारखंड आंदोलनकारियों क्रमशः पौलुश हंसदा ग्राम दुलाभिठा, कलीम अंसारी ग्राम गरहाटांड़, सलामत अंसारी ग्राम भेलवाघाटी, इमामुद्दीन अंसारी ग्राम अमजो को प्रशस्ति पत्र उपलब्ध करवाया गया। मौके पर अंचल कार्यालय के नाजिर अटलदेव मुंडा, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, सुरेश यादव, सरयू महथा, फलिजान अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...