जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- झारखंड आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल झामुमो के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल एवं शेख बदरुद्दीन के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मंगलवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों को प्रखंड कार्यालयों में दिए जा रहे सम्मान सह प्रशस्ति पत्रों पर आपत्ति जताई और उसे जिला उपायुक्त द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर दिये जाने का आग्रह किया। जिस पर उपायुक्त ने भी सहमति जताई और जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक पहल करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सरोज महापात्र, फैयाज खान, अभय पाण्डेय, हरदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, डी राकेश राव, झरना पाल, नीता सरकार, सुखलाल टुडू, आर श्रीनिवास राव, उमेश गिरी, अवतार सिंह, हरभजन सिंह समेत काफी संख्या में आंदोलनकारी एवं झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्...