झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात
लातेहार, मई 11 -- लातेहार प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लातेहार के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीसी संदीप कुमार से मुलाकात कर आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों के लंबित मामलों, सम्मान एवं आवंटन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि डीसी संदीप कुमार ने आंदोलनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी मामलों को चिन्हित कर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से पत्राचार कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी। साथ ही आवंटन से संबंधित विषयों की भी जांच कर उचित पहल की जाएगी। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी आंदोलनकारियों के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.