गिरडीह, जून 16 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत के पंदनिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक झारखंड आंदोलनकारी सहयोग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो मुस्तफा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के हक अधिकार और सम्मान के विषय में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर गुरुजी के निर्देश पर हम सभी लोगों ने आंदोलन किया था। गिरिडीह जिला के लगभग 3000 झारखंड आंदोलनकारियों को उसके हक से वंचित किया गया है जबकि दूसरे जिलों में आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र के साथ पेंशन भी दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गिरिडीह के आंदोलनकारियो का एक प्रतिनिधि मंडल सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर प्रमाण पत्र और पेंशन की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.