झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर रांची में धरना 10 को
हजारीबाग, जून 8 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से झारखंड आंदोलनकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 10 जून को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, पहचान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने इसमें अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.