गिरडीह, सितम्बर 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता झारखंड आंदोलन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायण राणा ने की, जबकि संचालन प्रखंड संयोजक हरिहर तुरी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन के कोष को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज भी उन्हें अपेक्षित मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। बैठक में आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देने तथा सभी सरकारी कार्यालयों में उनके लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- जल, जंगल-जमीन और अधिकारों के लिए उलगुलान परिवर्तन यात्रा का आह्वान इसके अलावा सरकारी स्...