झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक में पेंशन देने की मांग
रांची, जून 21 -- रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक रविवार को चुटिया मकचूंद टोली में हुई। इस दौरान राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से पूर्व आंदोलनकारियों को सम्मान, पेंशन व उनके बच्चों-आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। निर्णय हुआ कि इस दिन करीब 50 हजार आंदोलनकारी अलबर्ट एक्का चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। मौके पर पुष्कर महतो, पुनित उरांव, अनथन लकड़ा, तैयब अंसारी, सरोजनी कच्छप, रोजलीन तिर्की, सूरज प्रसाद जायसवाल, जीतन कोल, भारदुल भुईंया सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.