झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, सम्मान और समान पेंशन की उठी मांग
चतरा, मई 17 -- गंदोरी मंदिर स्थित जल छाजन भवन में शनिवार को चतरा झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा' की एक बैठक जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रवक्ता राजकिशोर कमल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलनकारियों ने सरकार से सभी को एक समान पेंशन देने तथा जिला प्रशासन के माध्यम से उचित मान-सम्मान व सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन में उनकी अहम भूमिका रही है, इसलिए सरकार को उनके हितों में जल्द निर्णय लेना चाहिए।इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सचिव सुगन साहू, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल, शैलेंद्र सिंह, केदार पांडेय, भीमसेन साहू, संगीता पाठक सहित सैकड़ों आंदोलनकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.