चतरा, मई 31 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। टाउन हॉल में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मीना कुमारी व मंच संचालन संतोष नायक ने किया । इस बैठक मुख्य रूप से विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला सचिव सुगन साव उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य बैठक में चतरा जिला आंदोलनकारियों के सम्मान,अधिकार तथा विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान जिला अध्यक्ष ने आंदोलनकारियों से कहा कि झारखंड राज्य गठन में आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है,लेकिन आज भी कई आंदोलनकारी उपेक्षित हैं। सरकार को उनके सम्मान और सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रस्ताव और निर्णय बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने , जिले के...