झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भी रहा जारी
सराईकेला, जुलाई 12 -- खरसावां। सम्मान राशि भुगतान की मांग पर चल रहे झारखंड आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष धनपति सरदार के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। सात दिन बाद भी कोई प्रशासनिक पदाधिकारी इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे आहत आंदोलनकारी आरपार के मूड में हैं। आंदोलन के सातवें दिन कोल्हान प्रमंडल से भी आंदोलनकारी का समर्थन मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। मंच के धनपति सरदार ने बताया कि अलग राज्य के आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों को आठ महीने से सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी जानबुझ कर धरना स्थल पर नहीं आ रहे हैं।धरना पर बैठे आंदोलनकारियों में राजेश मुंडरी, योगेश्वर बेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.