झारखंड आंदोलनकारियों का छह घंटे चक्का जाम, धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार
बोकारो, अक्टूबर 1 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर छह घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक जोधाडीह मोड़ और आईटीआई मोड़ के समीप आंदोलनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया। इससे जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवश्यकता सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। प्रशासन से मिले आश्वासन तथा पर्व-त्योहार और एसआईआर कार्य को देखते हुए दोपहर 1.05 बजे आंदोलन स्थगित किया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजदेव महथा के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलनकारी सिद्धू-कान्हू चौक के समीप जुटे। आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलन में योगदान देने वालों को सम्मान पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.