रांची, मार्च 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की नई कार्यकारिणी के चयन हेतु रविवार को डोरंडा स्थित अभियंत्रण भवन में चुनाव आयोजित किया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और मेदिनीनगर अंचलीय समितियों की भी बैठक होगी। संघ के संगठन सचिव अमन प्रसाद के अनुसार, अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष सहित कुल 17 पदों के लिए निर्वाचन संपन्न होगा। चुनाव की देखरेख मुख्य निर्वाची पदाधिकारी शरदेंदु नारायण और उनकी टीम करेगी। संगठन के महासचिव राहुल कुमार ने राज्य के सभी राजपत्रित और युवा अभियंताओं से एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया है ताकि अभियंताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...