झारखंडी स्वाद ने कोलकाता में बिखेरी खुशबू
रांची, अगस्त 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। ईस्टर्न इंडिया कलिनरी एसोसिएशन (ईआईसीए) की ओर से कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय 'कलिनरी काइजेन टैलेंट 2.0', प्रतियोगिता में आईएचएम रांची के विद्यार्थियों ने पाक-कला, रचनात्मकता और प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में चार पुरस्कार अपने नाम किए। विश्व बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के होटल उद्योग के पेशेवर शेफ के साथ आईएचएम कोलकाता, आईएचएम भुवनेश्वर और आईएचएम रांची के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पाक-कला, व्यंजन ज्ञान, रचनात्मकता और पुष्प सज्जा से जुड़ी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें ईआईसीए कलिनरी काइज़ेन टैलेंट, क्विजीन टैलेंट कम्पटीशन, मिष्टी मैजिक क्रिएटर और काइजेन ब्लूमक्राफ्ट टैलेंट प्रमुख थे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.