मेरठ, मार्च 29 -- मवाना नगर के प्राचीन श्री झारखंडी शिव मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा के आरंभ से पूर्व भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ झारखंडी शिव मंदिर परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चुंगी चौराहे, विवेक विहार कॉलोनी और पंचवटी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। यात्रा में शामिल भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में शोभायात्रा के वापस पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथावाचक भागवत भूषण स्वामी साक्ष...