बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और आगामी नौतपा के असर के बीच नगर के झारखंडी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रिजर्वेशन होने के बावजूद यात्रियों को अपनी सीट नहीं मिल पा रही है, जबकि जनरल और स्लीपर कोचों में हालात बेहद खराब हैं। आलम यह है कि तमाम यात्रियों को एक ही सीट पर घंटों सफर करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच स्टेशन पर पेयजल, बैठने व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। झारखंडी रेलवे स्टेशन पर बदइंतजामी का आलम है। पानी व शौचालय से लेकर बैठने तक का संकट है। यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टी का मजा फीका करेगी फीका ट्रेनों की लंबी वेटिंगस्टेशन पर सुविधाओ...