रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी के एक होटल में रविवार को झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के कलाकारों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड के कलाकार प्रतिभा से भरे हैं और प्रदेश के सभी कलाकारों को ऊंचाई की ओर बढ़ाने के साथ ही उनकी योग्यता की वृद्धि में वे पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंडी कलाकारों की कला, संस्कृति और पहचान को सशक्त मंच देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। राज्य के कलाकारों को न सिर्फ सम्मान, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगकर्म को संरक्षित करने के लिए कलाकारों को एक मजबूत संगठन और बेहतर प्लेटफॉर्म की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.