रांची, अगस्त 28 -- रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि एमएमडीआर कानून की लड़ाई झारखंडियों के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। यह 3.5 करोड़ झारखंडियों का अस्तित्व का प्रश्न है। जमीन हमारी, खनिज हमारा और आमदनी और टैक्स केंद्र सरकार वसूलेगी तो झारखंडियों का हक कहीं न कहीं मारा जाएगा। भाजपा नेताओं को राज्य हित में सोचना चाहिए। यहां कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। मंईयां को सम्मान मिल रहा है। छात्रवृत्ति मिल रही है। ये तभी संभव होगा, जब झारखंड सरकार को रॉयल्टी खनिज के माध्यम से मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश आ चुका है, लेकिन अब एमएमडीआर अधिनियम के लागू होने के बाद से झारखंड का केंद्र सरकार पर बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपया भी मिलना मुश्किल हो जाएगा। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार झार...