लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार,मनिका प्रतिनिधि। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो द्वारा वर्ष 2026-027 के लिए गठित चार सदस्यीय विधानसभा सदाचार समिति में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को एक बार पुनः सभापति बनाया गया है। इससे न सिर्फ जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है,बल्कि लोगों ने सभापति रामचंद्र सिंह को हार्दिक बधाई दी है। मालूम हो कि राज्य विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर इसकी सूचना सभी संबंधित अधिकारियों और विभाग को दे दी है। अधिसूचना में विधायक रामचंद्र सिंह को सदाचार समिति के सभापति,विधायक जेएस होरो,श्रीमति लुइस मरांडी और चंद्रदेव महतो को सदस्य बनाए जाने का उल्लेख है। इधर सभापति बनाये जाने पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ,दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती ,राजू राय, दिलीप कुमार चौधरी, कार्तिक तिवारी, कमाख्य...