गिरडीह, जून 2 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। रेम्बा-कठवारा रेलखंड के बीच स्थित झारखंडधाम रेलवे हॉल्ट पर पिछले कई महीने से टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कई यात्री मजबूरीवश बेटिकट यात्रा करने को विवश हैं। जानकारी के अनुसा, पहले फ्रेंचाइजी धारक के माध्यम से यहां टिकट बिक्री की व्यवस्था थी, लेकिन अब वह व्यवस्था ठप पड़ गई है। पूर्व फ्रेंचाइजी धारक गुड्डू सिंह ने बताया कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी इतनी नहीं थी कि टिकट बेचने के लिए नियुक्त युवक की दैनिक मजदूरी भी निकल सके। कम बिक्री और आर्थिक नुकसान के कारण टिकट विक्रेता ने काम छोड़ दिया, जिसके बाद से टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

यात्रियों की मांग उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग को टिकट ब...