गिरडीह, फरवरी 11 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम स्थित विवाह भवन सभागार में बुधवार को एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और सामूहिक वंदे मातरम् गान से हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी चिंतन और संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया। मुख्य वक्ता पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, ओजस्वी वक्ता, अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने एक देश, एक विधान और एक संविधान की अवधारणा को स्पष्ट दिशा दी तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को वैचारिक आधार प्रदान किया। जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने उन्हें युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनका जीवन ...