गिरडीह, फरवरी 11 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूबे के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में एक झारखंडधाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित खबरों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मंगलवार को जिला पर्यटन विशेषज्ञ अमन कुमार राय अपने अमले के साथ झारखंडधाम पहुंचे और यहां स्थित पर्यटन विभाग के विभिन्न भवनों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवाह भवन, सर्किट हाउस, मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं पार्क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए खर्च का आकलन किया। निरीक्षण के बाद अमन कुमार राय ने बताया कि झारखंडधाम पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे में यहां निर्मित भवनों को उपेक्षित नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि नए विवाह भवन, सर्किट हाउस एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स का रंग-रोगन कर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.