नई दिल्ली, जनवरी 16 -- झारखंड के पलामू में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला है। मृतक का शव जिस कमरे से मिला है वह उसने किराए पर लिया हुआ था। वह पेशे से स्क्रैप डीलर था। विश्रामपुर के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आलोक कुमार तुती ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सुजापुर निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन शेख के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह कमरे में मृतक का शव लटका हुआ मिला था। वह पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत किराए के मकान में रहता था। विश्रामपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी ऋषिकेश कुमार के मुताबिक पड़ोसियों ने मृतक के घर का दरवाजा खुला हुआ पाया था। इसके बाद उन्होंने फंदे से लटका शव देखा और फिर मकान मालिक को इसबारे में सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गुरुवार को मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.