झारखंड: काम से लौटा तो पत्नी को संदिग्ध हालत में पाया, पति ने बीवी के यार को कुल्हाड़ी से काट डाला
दुमका, जुलाई 26 -- झारखंड के दुमका जिले में कथित अवैध संबंध के शक में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक, मजदूरी कर बाहर से लौटे पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ संदिग्ध परिस्थिति में देखा। इसके बाद गुस्से में उसने युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा चापुड़िया निवासी जॉन देवराज दत्ता के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान सुभाष मुर्मू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के आगैया खेडडंगाल गांव का रहने वाला है। उसकी शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.