झारखंड: अगले दो दिन 50km की स्पीड से चलेंगी हवाएं, बारिश-आंधी और ओले गिरने की चेतावनी
पीटीआई, मार्च 27 -- झारखंड में बेमौसम बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। पूर्वी बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में झारखंड में मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादात्तर हिस्सों में अगले दो दिन आंधी-गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की 'येलो अलर्ट' जारी की है। यानी अगले दो दिन आपको खराब मौसम के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले को छोड़कर राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश,आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। वहीं रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी आठ जिलों में हल्की बारिश हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.