गिरडीह, फरवरी 9 -- गावां, प्रतिनिधि। झायुमुमो के गावां प्रखंड के सचिव शमशाद अंसारी के पिता का इंतकाल शनिवार शाम को हो गया। उनके दिवंगत पिता हबीब मियां लंबे समय से बीमार थे। उनके इंतकाल की खबर सुन झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव सफीक अंसारी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। रविवार को जनाजे की नमाज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से उसके पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.