गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शहर के सोनपुरवा और नगवां मुहल्ला में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते समर्थन मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया। विधायक ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन बेदाग स्वच्छ छवि की प्रत्याशी हैं। भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान में महिला प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। गरीबों के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ही बेहतर काम कर सकती है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र का विकास कंचन जायसवाल ही करेगी। नगर परिषद क्षेत्र की जनता गढ़वा में विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.