गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में नगर निगम के उप महापौर पद पर वार्ड 16 से पार्षद चुने गए सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसकी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी स्मृता कुमारी ने सोमवार को की। समाहरणालय सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) की देखरेख में उप महापौर पद के लिए नामांकन, जांच एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उप महापौर पद के लिए सुमित कुमार का अकेला नाम प्रस्तावित किया गया। इस कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी ( उप महापौर) स्मृता कुमारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए सुमित कुमार को नगर निगम का उप महापौर निर्व...