गिरडीह, फरवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम को आखिरकार शुक्रवार को मतों की गिनती से महापौर मिल गया। झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा पहली महिला महापौर बन गई। भाजपा समर्थित डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी को 10387 वोटो के अंतर से प्रमिला मेहरा ने शिकास्त दे दिया। प्रमिला मेहरा को सार्वधिक 20633 वोट मिले। 23 फरवरी को मतदान के दिन शहरियों ने पसंदीदा महापौर पर मुहर लगा दी थी। जिस जनादेश को शुक्रवार मतगणना से सार्वजनिक किया गया। जिसमें प्रमिला मेहरा महापौर के लिए शहर की पहली पसंद रही। डॉ. शैलेन्द्र 10246.मत पाकर प्रतिद्धंदी रहे। महापौर के 16 प्रत्याशियों में अर्जुन बैठा, कामेश्वर पासवान, समीर राज चौधरी आदि ने भी वोट बटौरे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.