रांची, फरवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। दुमका में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस समारोह में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संकल्प से उपजा जनआंदोलन है। विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि जेएमएम की स्थापना आदिवासी-मूलवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। ग्राम सभा के अधिकारों को मजबूत करना, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और झारखंडी समाज को सम्मान दिलाना पार्टी की मूल विचारधारा रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों ने ही झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखी और आज भी वही विचार पार्टी की दिशा और नीति तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.