देवघर, दिसम्बर 10 -- देवघर। पुराना सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को फुटपाथ दुकानदार हॉकर संघ देवघर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ द्वारा झामुमो व्यावसायिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामाकांत झा को पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर फुटपाथ दुकानदार हॉकर संघ देवघर के पदाधिकारी दिलीप कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों के साथ बैठक की गई। इस दौरान झामुमो व्यावसायिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। उन्होंने संघ के सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों व जिला प्रशासन से वार्ता कर फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.