घाटशिला, फरवरी 15 -- चाकुलिया। विधायक सह झामुमो कार्यालय चाकुलिया में शनिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कई लोग झामुमो में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने शामिल होने वाले नेताओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में उनका स्वागत किया। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद सह प्रत्याशी मलय रूहीदास, वरिष्ठ नेता तरूण बेरा और अर्जुन टूडू अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि झामुमो सरकार विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सभी नेताओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.