लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। संगठन विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की बैठक लोहरदगा के कड़ाक में हुई। इसमें कुडू प्रखंड के पश्चिमी भाग के लिए नई कमे बनाई गई। सावित्री उरांव को अध्यक्ष और राधिका उरांव को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पूनम कुमारी और बसंती उरांव बनीं। दुर्गी उरांव कोषाध्यक्ष और बालमणि भगत के साथ अमृता कुमारी को सहायक पद मिला।राधा तिर्की ने पार्टी के लिए किए जा रहे कामों के बारे में बताते हुए कहा कि झामुमो एक मात्र पार्टी है जो महिलाओं के हक, सम्मान और सामाजिक विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती है। पश्चिमी भाग के चुनाव के बाद कुडू के पूर्वी भाग में भी चुनाव करा कर नई कमेटी बनाई जाएगी। केंद्रीय समिति सदस्य नीरू ...