रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झामुमो रांची महानगर संयोजक मंडली की बैठक बुधवार को साहू टोली चुटिया में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य अंतु तिर्की ने की। इस दौरान झामुमो महानगर वार्ड समितियों का गठन करने का अभियान का भी समापन हो गया। इस दौरान वार्ड 1, 3, 5 और 14 के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष सोनू तिर्की, मंगल मिंज, दिलशान अंसारी, कृष्णा साहू को बनाया गया। मौके पर केंद्रीय सदस्य के रूप में अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल कुमार मेहता के अलावा रामशरण विश्वकर्मा, विश्वजीत गोप, आशुतोष गोस्वामी, मधु तिर्की, बीरु साहू, विजय महतो, मनिंदर सिंह, संध्या गुड़िया, प्रदीप मिर्धा, गोपाल पांडेय, शांति तिर्की, सुनिता लिंडा, सालो देवी, संजय ठाकुर, मंटू लाला, चिंतामणि सांगा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.