चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के चक्रधरपुर प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई ने बताया कि झामुमो बूथ लेबर एजेंट-दो के सभी नये सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक 7 मार्च को विधायक सुखराम उरांव के आवास बनमालीपुर में होगी। बैठक सुबह 11 बजे से रखी गई है। इसमें सभी बूथ लेबर एजेंट-दो की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही सूचीबद्ध कार्यकर्ता अपना फोटो, आधार कार्ड, वोटर कार्ड का जेरॉक्स अपने साथ अवश्य लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...