गुमला, मई 15 -- बसिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर शुक्रवार को कोनबीर स्थित सरहुल अखाड़ा में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से बसिया प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सुकरात उरांव को प्रखंड अध्यक्ष, रुक्माण खान को उपाध्यक्ष और जयंत दास को प्रखंड सचिव बनाया गया। बैठक में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर चर्चा हुई। मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य अलीम खान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...