गिरडीह, मार्च 23 -- गावां। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति, गावां की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मंसूर आलम ने किया। बैठक में 30 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित होनेवाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि गावां प्रखंड के सभी पंचायतों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाएंगे। मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभम भानु, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रेशमा प्रवीण, सब्दर अली, सोनू कुमार, शिवनारायण यादव, निसार अहमद, वासुदेव यादव, शक्ति रविदास, जहली देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...