झामुमो प्रखंड समिति की बैठक में धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
सिमडेगा, अगस्त 28 -- बानो, प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में केंद्रीय समिति सदस्य धर्मदास तोपनो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए विभिन्न विधेयकों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। विशेष रूप से एसआईआर और एमएमडीआर विधेयक के मुद्दे पर चर्चा करते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में आगामी 7 सितंबर को बानो प्रखंड परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की गई। यह भी पढ़ें- झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में आपातकालीन बैठक संपन्न क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.