पाकुड़, अप्रैल 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में शनिवार को अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिद्धो-कान्हू के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1855 के ऐतिहासिक संथाल हूल आंदोलन का नेतृत्व करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका त्याग और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने आगे कहा कि सिद्धो-कान्हु केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, ब...