घाटशिला, मार्च 30 -- पोटका,संवाददाता। झामुमो प्रखंड कमेटी प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सोरेन ने आरोप लगाया कि सीएचसी भवन निर्माण में घटिया काम हुआ है। इसके लिए संवेदक दोषी है। सीएचसी भवन के घटिया निर्माण की शिकायत पूर्वी सिंहभूम जिले के दिशा की बैठक में विधायक संजीव सरदार ने रखे। इसके बावजूद भवन निर्माण विभाग की ओर से जांच नहीं की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर स्थिति को स्पष्ट रूप से रखते हुए दोषी संवेदक को ब्लेकलिस्ट करने एवं बिल भुगतान पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। झामुमो अस्पताल भवन निर्माण गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। निरीक्षण में  सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भक्त, चक्रधर महतो...