बोकारो, मई 6 -- खेतको। बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के 10 पंचायतों की बैठक बीएलए 2 एवं बूथ स्तर पर कमेटी गठन को लेकर चांपी के सरना हाट में की गई। अध्यक्षता पेटरवार प्रखंड झामुमो सचिव श्रीराम हेम्ब्रम एवं संचालन झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष फेनी राम सोरेन ने किया। पार्टी में मजबूती के साथ साथ प्रत्येक बूथ से बीएलए 2 एवं बूथ स्तर पर कमेटी गठन का चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव कर जिला कमेटी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके लिए झामुमो के सभी सदस्य अभी से युद्धस्तर पर लग जाएं। मायापुर मुखिया नाम किशोर मांझी, चांपी मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, शंकर मुर्मू, जीबाधन टुडू, दीपक दिगार, राम कृष्ण मांझी, शिवनारायण सोरेन, बाबूचंद मुर्मू, सुरेश कुमार मरांडी, हरिचंद हांसदा, मुकेश कुमार सोरेन, मोतीलाल मांझी, अनन्त टुडू आदि न...