हजारीबाग, अप्रैल 2 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए नृशंस हत्याकांड के नौवें दिन बुधवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, हजारीबाग संयोजक संजीव बेदिया, केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पटेल, जिला सचिव नीलकंठ महतो समेत कई नेता पीड़िता के गांव पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही। दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ सरकार तथा पूरी पार्टी मजबूती से खड़ी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। मासूम बच्ची के साथ हुई निर्मम हत्या अत्यंत जघन्य, अमानवीय एवं...