बोकारो, दिसम्बर 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित झामुमो गोमिया विधानसभा कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में स्व बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि स्व बिनोद बिहारी महतो झारखंड के एक प्रमुख वकील, शिक्षाविद और राजनेता थे, जिन्होंने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी। 'पढ़ो और लड़ो' का नारा दिया और शोषण-मुक्त झारखंड के लिए संघर्ष किया। वे बिहार विधानसभा और लोकसभा के सदस्य रहे और शिक्षा व समाज सुधार के लिए कई शिक्षण संस्थान स्थापित करवाए, तथा उनके नाम पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.